
"हमने विवादों को सुलझाने के लिए हमेशा अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन के हिसाब से काम करके और सपोर्ट ग्रुप बनाकर समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की है. संवेदनशील मुद्दों से निपटने के लिए ये काफ़ी उपयोगी साबित हुए हैं."
- योहाना, Indonesian Babywearers
WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.
अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.
जल्द आ रहा है!
जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.
सुरक्षित कम्युनिटी बनाने की शुरुआत स्पष्ट, सटीक और लागू करने योग्य नियम तय करने से होती है. मेंबर्स को यह बताने का तरीका जानें कि उन्हें समस्या पैदा करने वाले कंटेंट या लोगों से कैसे निपटना चाहिए. यह भी जानें कि आप अपनी कम्युनिटी के नियमों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कैसे लागू कर सकते हैं.

"हमने विवादों को सुलझाने के लिए हमेशा अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन के हिसाब से काम करके और सपोर्ट ग्रुप बनाकर समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की है. संवेदनशील मुद्दों से निपटने के लिए ये काफ़ी उपयोगी साबित हुए हैं."
- योहाना, Indonesian Babywearers
कम्युनिटी के अच्छे नियम, कम्युनिटी के मूल्यों को दिखाते हैं. उनसे यह साफ़ हो जाता है कि कैसे बर्ताव की सराहना की जाएगी और कैसे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनमें यह भी साफ़ तौर पर बताया जाता है कि क्या करने पर मेंबर्स को चेतावनी मिल सकती है, उन्हें कम्युनिटी से हटाया जा सकता है या WhatsApp पर उनकी रिपोर्ट की जा सकती है.
इनसे मेंबर्स को ��ह जानकारी भी रहेगी कि वे फ़ीडबैक कैसे दे सकते हैं, किसी मेंबर के नियम तोड़ने पर वे क्या कर सकते हैं और कोई परेशानी होने पर वे एडमिन से कैसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. आप अपनी कम्युनिटी के नियमों में WhatsApp की सेवा की शर्तों का लिंक शामिल कर सकते हैं.
एडमिन होने के नाते, अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी आपकी होती है. कम्युनिटी के नियमों की अनदेखी होने पर, मेंबर्स को हालातों को सुधारने के लिए आपकी लीडरशिप की ज़रूरत पड़ती है. वे आपसे उम्मीद करते हैं कि आप नियमों को बराबरी से लागू करेंगे और उन नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट और मेंबर्स को हटाएँगे.
मेंबर्स से कहें कि समस्या पैदा करने वाले कंटेंट और/या लोगों से सामना होने पर वे इनमें से कोई एक्शन लें:
अगर हो सके तो कम्युनिटी एडमिन को ग्रुप के एडमिन और मेंबर्स के साथ मिलकर, ग्रुप के लेवल पर ही समस्याओं को हल करने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आप गलत बर्ताव या कंटेंट की रिपोर्ट WhatsApp को करना चाहते हैं, तो आप उस मैसेज को कुछ देर दबाए रखकर उस मैसेज और अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं. किसी मैसेज की रिपोर्ट करने का असर आपकी कम्युनिटी के दूसरे अकाउंट्स या कंटेंट पर नहीं पड़ता है.
नफ़रत फ़ैलाने वाली भाषा, हिंसा, पोर्नोग्राफ़ी या कम्युनिटी के नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य अनचाहे व नुकसानदेह मैसेजेस आपको तुरंत डिलीट करने चाहिए, ताकि ऐसे कंटेंट को ज़्यादा मेंबर्स तक पहुँचने से रोका जा सके. इस तरह का कंटेंट शेयर करने वाले व्यक्ति का इरादा जानने के लिए उनसे जल्द से जल्द कॉन्टैक्ट करके जाँच-पड़ताल करना ज़रूरी होता है.
अगर किसी मेंबर ने आपके नियमों का गंभीर उल्लंघन किया हो, तो उसे ग्रुप या कम्युनिटी से बेझिझक निकाल दें. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को निकाल रहे हैं जो मशहूर है, तो यह बताने के लिए एक छोटा मैसेज ज़रूर भेजें कि अब वह व्यक्ति इस कम्युनिटी का हिस्सा नहीं है. इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी स्थिति या उसमें शामिल मेंबर्स से जुड़ी किसी भी संवेदनशील निजी जानकारी का खुलासा आपकी तरफ़ से नहीं होना चाहिए.
ट्रोलर्स या बदमाशों पर नज़र रखने के लिए अपने एडमिन और मेंबर्स के साथ मिलकर काम करें. ट्रोलर्स विवाद खड़े करना चाहते हैं और वे अक्सर अपनी पहचान बदलकर सोशल मीडिया पर आते हैं और लोगों को भड़काने वाला बर्ताव करते हैं. बदमाश, ऐसे लोग होते हैं जो किसी ग्रुप की फ़ोटो बदलने जैसी उल्टी-सीधी हरकतें करके ग्रुप का नाम खराब करते हैं. ट्रोलर्स और बदमाशों को या कम्युनिटी के नियम तोड़ने वालों लोगों को कम्युनिटी से तुरंत निकाल दें.
आप चाहे जो भी एक्शन लें, घोषणा वाले ग्रुप में कम्युनिटी के नियमों को हर बार ज़रूर बताएँ. साथ ही, सभी कम्युनिटी मेंबर्स को यह बताएँ कि मामले को सुलझाने के लिए आपने क्या एक्शन लिया.
आपके मेंबर्स, कम्युनिटी को सुरक्षित रखने के लिए आप पर भरोसा करते हैं. गलत काम करने वालों को आपको डराने या सही काम करने से रोकने की कोशिश न करने दें. आप उस मेंबर को ब्लॉक कर सकते हैं, जो आपसे ग्रुप या कम्युनिटी से निकाले जाने के बाद कॉन्टैक्ट करे या आपको ऐसा करने से रोकने की कोशिश करे.
उस मेंबर को ब्लॉक करने के बाद, उसके मैसेजेस, कॉल्स और स्टेटस अपडेट आपके मोबाइल पर नहीं दिखाई देंगे और न ही आपको डिलीवर किए जाएँगे. ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स यह नहीं देख पाएँगे कि आप WhatsApp पर पिछली बार कब ऑनलाइन थे और फ़िलहाल ऑनलाइन हैं या नहीं. उन्हें आपके स्टेटस अपडेट और आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो में किए गए बदलाव भी नहीं दिखेंगे.
जब आप किसी मेंबर की रिपोर्ट करते हैं और हमें लगता है कि उन्होंने हमारी सेवा की शर्तों का उल्लंघन किया है, तो WhatsApp उनके अकाउंट को बैन कर सकता है. अपने मेंबर्स से कहें कि वे हमारी सेवा की शर्तों के 'हमारी सेवाओं का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है' सेक्शन को ध्यान से पढ़ें. इससे वे समझ पाएँगे कि उन्हें WhatsApp का सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और किस तरह के बर्ताव को हमारी सेवा की शर्तों का उल्लंघन मानकर अकाउंट पर बैन लगाया जा सकता है.
अगर अकाउंट बैन कर दिया गया है, तो यूज़र को WhatsApp ऐक्सेस करते समय यह मैसेज दिखेगा: ''आपके फ़ोन नंबर को WhatsApp पर बैन कर दिया गया है. मदद पाने के लिए सपोर्ट टीम से संपर्क करें." अगर यूज़र को लगता है कि उनका अकाउंट गलती से बैन किया गया है, तो वे WhatsApp टीम से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. उनके लिए एक केस ओपन कर दिया जाएगा.
आपातकालीन स्थिति में या जब आपको इस बात की चिंता हो कि कोई मेंबर खुद को या अन्य लोगों को खतरा पहुँचा सकता है, तब अपनी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं या आत्महत्या रोकने वाली हॉटलाइन से तुरंत कॉन्टैक्ट करें. अगर आपको कोई ऐसा कंटेंट मिले या दिखाई दे, जिसमें किसी बच्चे के साथ गलत बर्ताव या उत्पीड़न किया जा रहा हो, तो नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) या इंटरनेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (ICMEC) से कॉन्टैक्ट करें. साथ ही, उस यूज़र की रिपोर्ट करके उसे ब्लॉक कर दें. ऐसी ���िसी घटना के बारे में किसी को बताने के लिए, उन्हें मैसेज भेजते समय गलत बर्ताव वाले कंटेंट को उसकी निंदा करने के इरादे से भी दूसरों को कभी न भेजें.
कम्युनिटी एडमिन के पास कम्युनिटी को सुरक्षित ढंग से मैनेज करने और बढ़ाने की एक बड़ी ज़िम्मेदारी होती है. एक मज़बूत एडमिन टीम बनाना, काम को आपस में बाँटना और अपने काम को प्रभावी तरीकों से करने की प्रोसेस तैयार करना सीखें.